अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर बोले वेंकैया नायडू, मन के इस खालीपन में अब उनकी स्मृतियां ही रहती हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2020

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने में उनके योगदान को याद किया। नायडू ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘आज मेरे प्रिय मित्र अरुण जेटली जी की पहली पुण्यतिथि है। आज भी स्वीकार कर पाना मुश्किल है! मन के इस खालीपन में अब अरुण जी की स्मृतियां ही वास करती हैं। स्मृति शेष। पुण्य स्मृति को मेरा सादर प्रणाम।’’ जेटली को ‘‘बहुआयामी व्यक्तित्व’’ बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि दिवंगत नेता ने विद्यार्थी जीवन से ही विभिन्न भूमिकाओं में राष्ट्र की सेवा की। 

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!