टीम इंडिया की हार पर वेंकटेश प्रसाद का बयान, कहा- 'कप्तान और कोच हैं हार के जिम्मेदार'

By Kusum | Aug 14, 2023

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में हार के बाद पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने हार्दिक पांड्या और राहुल द्रविड़ की आलोचना की है। दरअसल, रविवार को भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में हार गए जिस कारण उसे 3-2 से सीरीज गंवानी पड़ी। 

पूर्व क्रिकेटर ने ट्विटर करते हुए लिखा, भारत पिछले कुछ समय से सीमित ओवरों की एक बहुत ही सामान्य टीम रहा है। वे वेस्टइंडीज की उस टीम से हार गए हैं जो कुछ महीने पहले टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में नाकामयाब रही थी। हम वनडे सीरीज में भी बांग्लादेश से हार गए थे। उम्मीद है कि वे मूर्खतापूर्ण बयान देने के बजाय आत्मनिरीक्षणण करेंगे। 

भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच ने खुलासा किया कि हार से ज्यादा जिस चीज ने उन्हें सबसे ज्यादा आहत किया है वो  टीम प्रबंधन है। जिस तरह  से स्थिति से निपटने की कोशिश की गई है। उससे उनका मानना है कि मौजूदा भारतीय सीमित ओवर टीम, जो अब एशिया कप और उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप की ओर बढ़ रही है। उसमें जीत के लिए 'भूख और आग गायब' है। 

वहीं जब उनसे हार्दिक पांड्या और कोच द्रविड़ के बारे में सवाल किया गया तो वो बिना हिचकिचाए ये कहने में बिलकुल भी कोई कसर नहीं छोड़ी कि वे हार के लिए जिम्मेदार हैं। 

प्रमुख खबरें

Yasin Malik ने खेला भावनात्मक कार्ड, पाकिस्तानी पत्नी Mushaal को तलाक देने का ऐलान, फांसी की सजा का विरोध नहीं करने का भी लिया निर्णय

दोनों देशों के रिश्तों में सकारात्मक कदम...अचानक क्यों भारत की तारीफ करने लगा बांग्लादेश?

Raghav Chadha का आरोप, AAP सरकार ने मतदाता सूची में नाम के आगे ‘स्थानांतरित’ लिखवाया

पाकिस्तान से यारी पड़ी इतनी भारी, पुराना कर्ज चुकाने के लिए सऊदी ले रहा 8 अरब डॉलर का लोन