By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 24, 2026
ज्योतिष के अनुसार, जब शुक्र की स्थिति में बदलाव आता है, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। धन, ऐश्वर्य, आकर्षण, प्रेम और सुख-सुविधाओं के कारक है शुक्र ग्रह। शुक्र की स्थिति से व्यक्ति के जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि आने वाली है।
मेष राशि
शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आ रहा है। इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए स्रोत बनने और धन लाभ होने की संभवना है। अगर आप काफी समय से गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समय काफी शुभ है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करना काफी फायदेमंद रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो जातकों को कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकार्मियों और अधिकारियों का सपोर्ट प्राप्त होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने के मौके प्राप्त होंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस समय करियर में आगे बढ़ने और अपनी योजनाओं को सफल बनाने के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होगी। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी बड़े आर्थिक फैसले से अच्छी तरह विचार करना होगा।