तबाही देखकर बहुत दुख हुआ: लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग पर प्रीति जिंटा ने कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2025

अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में रहने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि वह सुरक्षित हैं, लेकिन शहर में लगी भीषण आग के कारण हुई तबाही देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ है।

अभिनेत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन देखने को मिलेगा। उन्होंने लिखा, ‘‘आसामन से बर्फ की तरह राख गिर रही है। हमारे आसपास की तबाही देखकर मैं बहुत दुखी हूं। भगवान का शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं।’’

अभिनेत्री ने अग्निशमन विभाग और दमकलकर्मियों के प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जो विस्थापित हुए हैं और इस आग में अपना सबकुछ खो चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा...।’’ अमेरिकी मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, इस सबसे बड़ी आग के लगने का कोई कारण पता नहीं चला है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा