दिग्गज एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा ने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात कही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

मुंबई। अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान का कहना है कि वह मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं और अब उन्हें ‘‘लगभग आए दिन’’ एंग्जाइटी अटैक पड़ने लगा है और यह अटैक पड़ने के बाद वह खुद को ‘‘बहुत लाचार’’ महसूस करती हैं। आइरा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करने के अपने अनुभवों के बारे में विस्तार से बताया। दरअसल,आइरा ने 2020 में खुद के अवसाद और अन्य मानसिक परेशानियों से पीड़ित होने का खुलासा किया था।

इसे भी पढ़ें: शाहजहांपुर में किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में सौतेली मां समेत तीन गिरफ्तार

वह कहती हैं कि एंग्जाइटी अटैक उन्हें ज्यादातर रात में पड़ता है और वह सो नहीं पाती क्योंकि वह अपने डर को पहचानने की कोशिश करती रहती है, खुद से बातें करती है। लेकिन आइरा साथ ही यह भी बताती हैं कि अपने बॉयफ्रेंड और सिलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखारे से बात कर उन्हें राहत मिलती है और एंग्जाइटी अटैक से संभलने में मदद भी मिलती है।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में