‘2 स्टेट्स’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता व लेखक शिव सुब्रह्मण्यम का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2022

मुंबई। आलोचकों की सराहना बटोरने वाली परिंदा , 1942: ए लव स्टोरी और चमेली जैसी शानदार फिल्मों की पटकथाओं के लेखक और वयोवृद्ध अभिनेता शिव सुब्रह्मण्यम का निधन हो गया है। फिल्मकार हंसल मेहता ने सोमवार को उनके निधन की पुष्टि की। शिव सुब्रह्मण्यम को ‘2 स्टेट्स’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए भी जाना जाता है। हंसल मेहता ने टि्वटर पर एक पोस्ट में शिव सुब्रह्मण्यम के निधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुबह उठते ही आज उन्हें यह जानकारी मिली। फिल्मकार ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘बेहद दुःख के साथ, आप सभी को सूचित करता हूं कि सबसे प्रतिष्ठित और महान लोगों में से एक, हमारे प्यारे शिव सुब्रह्मण्यम अब हमारे बीच नहीं रहे।

इसे भी पढ़ें: आजम खान भी बनाएंगे अखिलेश से दूरी? रामपुर में उठने लगे बगावती सुर

अभिनेता मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी और फिल्मकारसुधीर मिश्रा सहित फिल्म जगत के कई सहयोगियों और मित्रों ने शिव सुब्रह्मण्यम के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शिव सुब्रह्मण्यम ने सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘‘इस रात की सुबह नहीं’’ और ‘‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’’ जैसी बेजोड़ फिल्मों की पटकथा लिखी थी।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court Jobs: 56 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए Eligibility और Last Date

BCCI से सकारात्मक बातचीत के बाद BCB को India Tour की उम्मीद, क्या इंतजार होगा खत्म!

मेडिकल प्रशिक्षुओं का मानदेय बढ़ाने की मांग, तारिक हमीद कर्रा ने सीएम उमर अब्दुल्ला को लिखा पत्र

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिकी सम्बोधन के अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कूटनीतिक मायने