मशहूर अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से निधन

By रेनू तिवारी | Aug 04, 2022

लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का हृदय रोग के कारण निधन हो गया है। 3 अगस्त देर शाम को उनका निधन हुआ। अभिनेता ने हृदय रोग से पीड़ित थे और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। मिथिलेश का निधन दिल का दौरा पड़ने ने हुआ है। मिथिलेश चतुर्वेदी बॉलीवुड में काफी सक्रिय हिस्सा थे और कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। अनुभवी टीवी अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी जिन्होंने नीली छतरी वाले, कयामत जैसे टीवी शो किए हैं।  मिथिलेश के दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की।

इसे भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha Boycott | कंगना रनौत का दावा, आमिर खान ने खुद शुरू करवाया है 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट का विवाद

उन्हें कई विज्ञापनों और टीवी शो जैसे पटियाला बेब्स और वेब शो जैसे स्कैम में भी देखा गया था जहाँ उन्होंने राम जेठमलानी की भूमिका निभाई थी। उनकी आखिरी फिल्म अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना के साथ गुलाबो सिताबो थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर