अभिनेत्री तबस्सुम कोविड-19 से उबरीं, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2021

मुंबई। एक सप्ताह से अधिक समय पहले कोविड​​-19 से संक्रमित पाई गईं दिग्गज अभिनेत्री और टॉक शो की मेजबानी करने वाली तबस्सुम अब ठीक हो गई हैं। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उनके बेटे और अभिनेता-फिल्म निर्माता होशांग गोविल ने यह जानकारी दी। 76 वर्षीय अभिनेत्री मार्च के अंत में अपने घर पर अपने डिजिटल शो तबस्सुम टॉकीज की शूटिंग कर रही थीं, जिसके ठीक दो दिन बाद उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga