गुजराती अभिनेता नरेश कनोडिया का 77 वर्ष की आयु में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

अहमदाबाद। फिल्मों से राजनीति में आने वाले दिग्गज गुजराती अभिनेता नरेश कनोडिया का मंगलवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे थे। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्थानीय चिकित्सा अधिकारी कौशिक बारोट ने कहा कि 77 वर्षीय अभिनेता ने यूएन मेहता हृदयरोग संस्थान एवं शोध केंद्र में मंगलवार को सुबह 9 बज कर करीब 17 मिनट पर अंतिम श्वांस ली। अधिकारी ने कहा कि 20 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद कनोडिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर थी और उनकी बाइपास सर्जरी भी हुई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “दिग्गज अभिनेता और पूर्व विधायक नरेश कनोडिया के निधन से दुखी हूं। मनोरंजन और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “दो दिन के अंतराल में हमने महेशभाई और नरेशभाई कनोडिया दोनों को खो दिया है। संस्कृति की दुनिया विशेष रूप से गुजराती गीत, संगीत और रंगमंच को लोकप्रिय बनानेमें उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज की सेवा और दलितों को सशक्त बनाने के लिए भी कड़ी मेहनत की थी।” 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना के पहले गृहमंत्री नरसिम्हा रेड्डी का निधन, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ट्वीट किया, “गुजराती फिल्म के सुपरस्टार और भाजपा नेता नरेशभाई कनोडिया के निधन से दुखी हूं। गुजराती फिल्मों को अपनी शानदार अदाकारी के जरिए लोकप्रिय बनाकर गुजरातियों का दिल जीतने वाले सदाबहार अभिनेता की कमी हमेशा महसूस की जाएगी। सामाजिक और कला के क्षेत्रों में उनका अमूल्य योगदान नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।” कनोडिया के बेटे हितू कनोडिया इदर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन