वयोवृद्ध एथलीट मान कौर का 105 की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2021

चंडीगढ़। वयोवृद्ध एथलीट मान कौर का शनिवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके बेटे गुरदेव सिंह ने यह जानकारी दी। मान कौर 105 वर्ष की थी और उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। उन्होंने आज दोपहर बाद लगभग एक बजे अंतिम सांस ली। गुरदेव ने कहा, ‘‘उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह ठीक थी लेकिन हमें नहीं पता कि अचानक क्या हुआ।’’ मान कौर का पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा था। उन्हें मोहाली के डेराबस्सी में आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मान कौर का जन्म एक मार्च 1916 को हुआ था और उन्हें ‘चंडीगढ़ की चमत्कारिक मां’ के रूप में जाना जाता था।

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में