प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2020

कोलकाता। प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का शनिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि दाम का शनिवार सुबह दक्षिण कोलकाता के ढाकुरिया में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार में पति और एक बेटी है। प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका सुचित्रा मित्रा की शिष्या दाम ने अपने गीतों से वर्षों तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

इसे भी पढ़ें: नहीं रहे पूर्व भाजपा विधायक सरदार तारा सिंह, देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक 

पूर्वा दाम के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके साथ अपने संबंधों को याद किया। दाम को 2013 में राज्य सरकार द्वारा संगीत सम्मान से नवाजा गया था। बनर्जी ने कहा, ‘‘दाम को 80 के दशक में मशहूर रवींद्र संगीत गायिका के रूप में पहचान मिली। उनके निधन से संगीत जगत में शून्य पैदा हो गया है।’’ मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिजन के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: घाटकोपर में होर्डिंग लगाने वाली कंपनी का निदेशक गिरफ्तार

Karnataka: बेंगलुरु में संदिग्ध हालात में एक छात्रा का शव मिला, जांच जारी

इससे बड़ी सुप्रीम कोर्ट की कोई अवमानना नहीं- Arvind Kejriwal के अगर आप मुझे वोट देंगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा वाले दावे पर Amit Shah

Aishwarya Rai Bachchan कान महोत्सव के रेड कार्पेट पर काले गाउन में नजर आईं