नहीं रहे पूर्व भाजपा विधायक सरदार तारा सिंह, देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक

Sardar Tara Singh

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरदार तारा सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि हमने अपने एक वरिष्ठ और मूल्यवान सहयोगी को खो दिया।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व भाजपा विधायक सरदार तारा सिंह का लंबी बीमारी के कारण शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने  बताया, ‘‘सरदार तारा सिंह ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।’’ सोमैया ने कहा, ‘‘वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में थे और उनका कई बीमारियों का इलाज चल रहा था।’’ सिंह ने मुंबई में मुलुंड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी का लंबी बीमारी के बाद निधन 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरदार तारा सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि हमने अपने एक वरिष्ठ और मूल्यवान सहयोगी को खो दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उनकी सक्रिय भागीदारी, उनके निर्वाचन क्षेत्र और आम आदमी के लिए प्रतिबद्धता को हमेशा के लिए याद किया जाएगा।  

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़