दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज ने कहा, महिला क्रिकेट के प्रति धारण बदली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2018

मुंबई। दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज का मानना है कि पिछले साल महिला विश्व कप के लिए महिला क्रिकेट के लिए चीजें बदल गई हैं। पिछले साल जुलाई में महिला विश्व कप के फाइनल में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शिकस्त के बाद भारत उप विजेता रहा था। वर्ष 1999 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाली मिताली ने कहा, ‘‘उस खेल में आना इतना आसान नहीं था जिसमें 90 के दशक में पुरुषों का दबदबा रहा। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि विश्व कप के बाद महिला क्रिकेट के लिए चीजें बदल गई हैं। महिला क्रिकेट के प्रति भारत के लोगों की धारणा बदली है और बीसीसीआई के अंतर्गत अब चीजें काफी अच्छी लग रही हैं।’’ मिताली ने संयुक्त राष्ट्र के महिला गान ‘ मुझे हक है ’ के लांच के बाद यह बातें कहीं। मिताली ने कहा कि उनके माता पिता ने हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने कहा , ‘‘ मुझे यकीन है कि सानिया (मिर्जा) भी मुझसे सहमत होगी कि हर समय हमें अपने माता पिता का समर्थन मिला और उन्होंने हमें मंच दिया और अपना पहचान बनाने की स्वतंत्रता दी।’’ 

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय