Chandbali Assembly Seat: ओडिशा की इस विधानसभा सीट पर फिर भिड़ेंगे दिग्गज, दिलचस्प है मुकाबला

By अनन्या मिश्रा | May 28, 2024

ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी पूरी तरह आक्रामक रुख अपना चुकी है। बता दें कि 4 जून को चुनाव परिणाम आएंगे। ओडिशा में विधानसभा की कुल 147 सीटे हैं। ऐसे में भाजपा लगातार राज्य में चुनाव प्रचार करने के साथ ही बीजेडी पार्टी पर हमलावर है। राज्य में आखिरी चरण 01 जून को मतदान होना है। इसी क्रम में ओडिशा की चांदबली विधानसभा सीट पर भी मतदान होना है। बता दें कि भाजपा ने इस सीट से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है।

इसे भी पढ़ें: Jajpur Assembly Seat: क्या जाजपुर विधानसभा सीट पर बीजेडी बरकरार रख पाएगी जीत या भाजपा जमाएगी कब्जा

इस बार भाजपा और बीजेडी के बीच सीट बटवारे को लेकर बात नहीं बनी, जिसके चलने दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल साल 2000 से राज्य की सत्ता पर काबिज है। तो वहीं भाजपा भी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रही है। राज्य में भाजपा के कई बड़े नेता जनसभा कर रहे हैं। हाल ही में केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने जाजपुर जिले के चांदबली में आयोजित रैली में कहा कि करीब 25 सालों बाद राज्य में ओड़िआ बोलने एवं लिखने वाला मुख्यमंत्री बनेगा।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में