कर्तव्य पथ के उद्घाटन समारोह जुटे विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज, जानें किसने क्या कहा?

By अंकित सिंह | Sep 08, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडिया गेट पर कर्तव्य पथ के उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अलग-अलग प्लेटफार्म में अलग-अलग तरीके से स्थान दिया जा रहा है। मैं मानता हूं कि नेताजी की मूर्ति और कर्तव्य पथ का उद्घाटन करना आज़ादी का अमृत महोत्सव काल का बहुत बड़ा एक कदम है। भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस अवसर पर कहा कि वर्षों से लोगों का एक वर्ग था जो देश पर शासन कर रहा था और चाहता था कि केवल सीमित संख्या में लोगों को ही याद किया जाए। पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं को हमारे इतिहास के कोने-कोने में धकेला जाता था। 

इसे भी पढ़ें: किंग्सवे से राजपथ और अब सेंट्रल विस्टा का कर्तव्य पथ, औपनिवेशिक इतिहास से छुटकारे के लिए PM मोदी के संघर्ष की कहानी

इस मौके पर अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने कहा कि आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि हम कर्तव्य पथ के उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मौजूद हैं। हमारी संस्कृति और परंपरा को दिखाया जाना चाहिए। गायक मोहित चौहान ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक महान इशारा है। हमें देश के लिए लड़ने वाले लोगों को सम्मान देने की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला

दिल से दिल मिलने का कोई तो कारण होगा, बिना कारण कोई बात नहीं होती...PM मोदी के स्वागत के लिए इतना बेचैन क्यों दिख रहा कनाडा?

TMC सांसद Mahua Moitra ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद मार्ग थाने में दी शिकायत, FIR की मांग

अमेरिकी धरती पर खड़े होकर ट्रंप को घेरना आसान नहीं, मगर मैक्रों, पेजेशकियन, अहमद अल-शरा और सिल्वा ने ये कर दिखाया