Prabhasakshi Exclusive: Gyanvapi ASI Survey और Oppenheimer में सेक्स सीन में श्लोक संबंधी मुद्दों पर VHP प्रमुख का साक्षात्कार

By नीरज कुमार दुबे | Jul 24, 2023

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि ज्ञानवापी परिसर से जुड़े मामले का सच सामने आना ही चाहिए। उन्होंने कहा है कि आखिर क्यों एक पक्ष इस मामले का सच सामने नहीं आने देना चाहता। प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के साथ खास बातचीत में आलोक कुमार ने कहा कि जहां शिवलिंग हैं, जहां नंदी हैं वो जगह मंदिर के अलावा कुछ और हो नहीं सकती। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मामले में कुछ लोग रोड़े अटकाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह सफल नहीं होंगे क्योंकि सत्य आखिर सामने आयेगा। उन्होंने कहा कि एएसआई सर्वेक्षण भी इसलिए कराया जा रहा था कि सच सामने आये। आलोक कुमार ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि वहां शिवलिंग नहीं बल्कि फव्वारा है वह असत्य बोल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi row: क्या होता है साइंटिफिक सर्वे, इसे क्यों रोका गया है?

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने आंध्र प्रदेश की सरकार को हिंदू विरोधी बताया और कहा कि मंदिरों को ध्वस्त किया जा रहा है जोकि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने धर्मांतरण के प्रयासों का भी विरोध किया और कहा कि हम जागरूकता अभियान चला रहे हैं। साथ ही हिंदू राष्ट्र संबंधी प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि भारत के संविधान में कहीं हिंदू राष्ट्र लिखा जाये, वहां सेकुलर ही रहना चाहिए। आलोक कुमार ने कहा कि भारत सांस्कृतिक रूप से हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला