बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 05, 2026

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध संस्था विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के उस ऐलान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी सरकार छह महीने के अंदर राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी। विहिप ने कहा कि इस कदम से सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि संगठन अधिकारी की घोषणा की सराहना करता है।

यह सभी नागरिकों और बंगाल की पवित्र भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगा।” उन्होंने आगे दावा किया कि “लैंड जिहाद” के खिलाफ कानून सरकार को कथित तौर पर अवैध कब्जे में मौजूद सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन वापस लेने में मदद करेगा। बंसल ने कहा, “भूमि जिहाद पर प्रतिबंध लगाकर, सरकार कट्टरपंथियों के अवैध कब्जे से निजी क्षेत्र के स्वामित्व वाली अपनी सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन वापस हासिल कर सकती है।” अधिकारी ने रविवार को कोलकाता में विहिप के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार यूसीसी लागू करेगी और “लव जिहाद”, “लैंड जिहाद” और धर्मांतरण के खिलाफ कड़े कानून लाएगी। उन्होंने इन वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय मांगा और कहा कि राज्य सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी लेकिन भारतीय संस्कृति, परंपरा और पूजा स्थलों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा था, “इस सरकार में यहां किसी भी राष्ट्र-विरोधी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

GST Council: कर चोरी मामलों में सीधे गिरफ्तारी का अधिकार गंवा सकते हैं टैक्स अधिकारी

Mohsin Khan की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दुल्हन Tammana संग रोमांटिक अंदाज में दिखे एक्टर

अनिश्चित दुनिया में मजबूत स्थिति में भारतऍ टाटा संस चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन बोले- विकसित भारत 2047 के लिए ऊर्जा, विनिर्माण और मानव पूंजी अहम

Nobel Prize 2026: मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, किन्हें मिला अवॉर्ड?