मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के लिए कार्यालय का हुआ उद्घाटन, 11 करोड़ परिवारों से करेंगे संपर्क !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

जयपुर। अयोध्‍या में प्रस्‍तावित श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के लिये राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य दुर्गादास ने इसका उद्घाटन किया। 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने की अपील करने कांग्रेस मैदान में उतरी 

उन्‍होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए यह निधि समर्पण अभियान विश्वव्यापी है और इस अभियान के अंतर्गत प्रांत के 11 करोड़ परिवारों के लगभग 70 करोड लोगों तक व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा। इस अवसर पर 20 लोगों ने 30 लाख रुपए का सहयोग करने की घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाथोज धाम के बालमुकुंदाचार्य उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा