Swati Maliwal के साथ बदसलूकी करने वाले विभव कुमार, Arvind Kejriwal और Sanjay Singh के साथ दिखे

By रितिका कमठान | May 16, 2024

अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार ने आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ "दुर्व्यवहार" किया है। ये आरोप खुद स्वाति मालीवाल ने लगाया है। इस घटना के सामने आने के कुछ दिनों बाद ही यानी बुधवार देर रात को बिभव कुमार लखनऊ एयरपोर्ट पर देखे गए है। यहां वो अकेले नहीं थे बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उनके साथ थे।

बीजेपी ने साधा निशाना

इस फोटो के सामने आने के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के चरित्र में ही झूठ, धोखा और साजिश शामिल है। जो फोटो लखनऊ एयरपोर्ट से वायरल हो रही है वो इसका प्रमाण है। महिलाओं के आत्म सम्मान की बात आई तो पार्टी का चरित्र भी उजागर हो गया है। ये महिलाओं के खिलाफ अपराध का पहला मामला नहीं है।

कपिल मिश्रा ने भी किया वार

कपिल मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फोटो के साथ पोस्ट करते हुए लिखा कि लखनऊ एयरपोर्ट की कल रात की ये फोटो...काली शर्ट में बिभव हैं जिसने स्वाति मालीवाल को मारा...साथ में संजय सिंह जिन्होंने बताया कि बिभव ने बहुत ग़लत किया , केजरीवाल नाराज़ है...तीसरे ख़ुद केजरीवाल जिन पर स्वाति को पिटवाने का आरोप। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

ISRO के साथ साझेदारी असाधारण, विज्ञान अभियानों में क्षमता विकास सराहनीय: NASA

KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक