Vice President ने गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में हुई मौतों पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2025

 उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन नेगोवा नाइट क्लब अग्निकांड में हुई मौतों पर रविवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं। उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव में स्थित लोकप्रिय नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन में शनिवार देर रात आग लग गई, जिसमें चार पर्यटकों और 14 कर्मचारियों सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

उपराष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ गोवा के अरपोरा में हुई आग की दुखद घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं बहुत दुखी हूं। जिन परिवारों ने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। इस अत्यंत दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।’’ उपराष्ट्रपति ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

प्रमुख खबरें

Hate Story 3 के बाद Industry ने किया जज, Zareen Khan ने खोला अपनी बोल्ड इमेज का सच

Madhya Pradesh Digital Village | डिजिटल क्रांति का नया अध्याय! गुना के उमरी में खुला देश का पहला फिजिटल सेवा केंद्र, Jyotiraditya Scindia ने किया शुभारंभ

Hyderabad Drugs Case: TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक फार्महाउस से हिरासत में, रिवॉल्वर से चली गोलियां

ममता सरकार ने खोला खजाना, West Bengal के पुजारियों-मुअज्जिनों का भत्ता 4 गुना बढ़ा, DA पर भी Big News