भारत के उपराष्ट्रपति ने मैरीकॉम को 23वें प्रेसीडेंट्स कप में गोल्ड जीतने पर दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

नयी दिल्ली। इंडोनेशिया में रविवार को संपन्न, बॉक्सिंग के 23वें प्रेसीडेंट्स कप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए राज्यसभा में सोमवार को महिला मुक्केबाज एवं उच्च सदन की सदस्य मैरीकॉम तथा अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी गई। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने मैरीकॉम की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वर्ण पदक जीत कर उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है।

इसे भी पढ़ें: मैरी कॉम ने विश्व चैंपियनशिप से पहले President Cup में स्वर्ण पदक जीता

मैरीकॉम सहित अन्य पदक विजेताओं सिमरनजीत कौर, जमुना बोरो, मोनिका, नीरज स्वामी, अनंत प्रह्लाद और अंकुश दहिया को भी नायडू ने पूरे सदन की ओर से बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी ये खिलाड़ी देश को गौरवान्वित होने का अवसर देते रहेंगे। सदस्यों ने भी मेजें थपथपा कर इन खिलाड़ियों को बधाई दी। 

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल