उपराष्ट्रपति नायडू ने कोनेरू रामकृष्ण राव के निधन पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2021

नयी दिल्ली, नौ नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू नेप्रख्यात शिक्षाविद और दार्शनिक कोनेरू रामकृष्ण राव के निधन पर मंगलवार को दुख व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: बलात्कार व हत्या मामलों में पीड़ितों की कम उम्र मृत्युदंड देने के लिए पर्याप्त नहीं: न्यायालय

उपराष्ट्रपति ने वर्ष 2011 में पद्मश्री से सम्मानित राव को एक बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया, जिन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति, आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा आयुक्तालय के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया।

नायडू ने कहा, ‘‘शिक्षा के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान और गांधीवादी विचार कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।’’ उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘राव का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।

इसे भी पढ़ें: एसकेएम ने शीतकालीन सत्र में संसद तक रोजाना ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की

प्रमुख खबरें

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ

सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान