By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2022
नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राव ने देश में प्रमुख आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी। राव का जन्म वर्ष 1921 में आज ही के दिन तेलंगाना के करीमनगर में हुआ था।