उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्यों के लोगों को दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2025

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बृहस्पतिवार को बधाई दी और दोनों राज्यों द्वारा की गई तेज प्रगति की सराहना की।

महाराष्ट्र और गुजरात की गिनती देश के समृद्ध राज्यों में की जाती है और इनका गठन 1960 में तत्कालीन बॉम्बे स्टेट से अलग करके किया गया था। उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमि गुजरात अपने नेतृत्व, लचीलेपन और नवाचार की विरासत के माध्यम से प्रेरणा देती है।

महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए धनखड़ ने कहा कि सामाजिक सुधार, सांस्कृतिक जीवंतता और आर्थिक नेतृत्व की राज्य की विरासत राष्ट्रीय गौरव का स्रोत है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र ने हमेशा भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि जब कोई महाराष्ट्र के बारे में सोचता है, तो ‘‘उसका गौरवशाली इतिहास और लोगों का साहस हमारे दिमाग में आता है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य प्रगति का एक मजबूत स्तंभ बना हुआ है और इसके साथ ही अपनी जड़ों से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘राज्य ने अपनी संस्कृति, उद्यमशीलता की भावना और गतिशीलता से अपनी अलग पहचान बनाई है। गुजरात के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे, ऐसी कामना करता हूं।

प्रमुख खबरें

Year Ender 2025: महाकुंभ वाली मोनालिसा से 10 रुपये के बिस्कुट तक; 2025 के Viral Videos जिसने मचाया Internet पर गदर

Vande Bharat sleeper train का तूफानी Speed Trial, 180 kmph की रफ्तार पर भी नहीं छलका पानी का गिलास! Video

New Year पर Delhi Police का Mega Plan, चप्पे-चप्पे पर जवान, हुड़दंग मचाया तो सीधा Action

Year Ender 2025: मध्य प्रदेश की वो भयानक घटनाएं जिसने हिला दिया पूरा देश, जानें क्या हुआ