Rahul Gandhi ने Rear-View Mirror के जरिये PM Modi पर किया हमला, VP Jagdeep Dhankhar ने दिखाया आईना

By नीरज कुमार दुबे | Jun 07, 2023

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए उन्हें भविष्य की ओर देखने में अक्षम बताया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह केवल पीछे (रियरव्यू मिरर) देखकर भारतीय कार चलाने की कोशिश कर रहे हैं, जो ‘एक के बाद एक हादसों’ का कारण बन रही है। इस मुद्दे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा है कि उन लोगों का संज्ञान लेने के लिए ‘रियरव्यू मिरर’ में देखा जाना चाहिए, जो देश की संस्थाओं को कलंकित और बर्बाद करने निकले हैं। उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि 2047 तक भारत दुनिया का अव्वल राष्ट्र बन जाएगा। हम आपको बता दें कि इससे पहले जब राहुल गांधी ने लंदन में दिये अपने भाषण के जरिये भारत सरकार, भारतीय संसद, भारतीय लोकतंत्र और भारत के संवैधानिक संस्थानों पर हमला बोला था तब भी उपराष्ट्रपति ने इसे गलत बताते हुए सलाह दी थी कि जब भी कोई विदेश जाये तो उसे अपना राजनीतिक चश्मा यहीं छोड़ कर जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Dhankhar ने राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम दूसरों को हमारी जांच-परख करने की अनुमति नहीं दे सकते। उनकी जांच-परख वस्तुनिष्ठ नहीं है। भारत का उदय कुछ लोगों को पच नहीं रहा है, क्योंकि यह देश शांति एवं स्थिरता और दुनिया में सद्भाव में विश्वास करता है।’’ उन्होंने राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि उन लोगों का संज्ञान लेने के लिए ‘रियरव्यू मिरर’ में देखा जाना चाहिए, जो देश की संस्थाओं को कलंकित और बर्बाद करने निकले हैं।

प्रमुख खबरें

Mayank Yadav की 149 km/h Speed ने जिम्बाब्वे को चौंकाया, पिता की मन्नत और BCCI का भरोसा रंग लाया

Ashok Sharma: 154.2 kmph की रफ्तार और कड़ा संघर्ष, किसान का बेटा बना India का नया पेस सनसनी

Ashes 2027 के साथ WTC Final की तारीखों का ऐलान, The Oval में सजेगा टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच

Health Tips: किडनी को Healthy रखने के लिए छोड़ें ये बुरी आदतें, वरना Silent Killer साबित हो सकती है आपकी Diet