उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना वायरस से संक्रमित, होम आइसोलेशन में गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2020

नयी दिल्ली।  उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सचिवालय ने कहा कि नायडू (71) में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उनकी तबियत ठीक है। सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति ने आज सुबह कोविड-19 का नियमित परीक्षण कराया जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। नायडू को घर में पृथक-वास में रहने की सलाह दी गयी है। ट्वीट में कहा गया है कि उनकी पत्नी उषा नायडू की जांच रिपेार्ट नकारात्मक रही है।

प्रमुख खबरें

VB-G RAM G को Congress ने बताया Job Scam, Modi Govt पर लगाए गंभीर आरोप

Sawan 2026: रुद्राभिषेक की हर सामग्री में छिपा है जीवन का महा मंत्र

Channi गुट से मिली चुनौती के बाद Warring का बड़ा दांव, Punjab Congress में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत

राहुल की नेता ने गायत्री मंत्र को लेकर ऐसा क्या ट्वीट किया? IIT कानपुर के पूर्व छात्र ने अच्छे से Fact-Check कर दिया