उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने की दिशा में किए गए उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा। चिपको आंदोलन के अग्रदूत माने जाने वाले बहुगुणा का शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे और कोविड-19 से संक्रमित थे। नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वयोवृद्ध पर्यावरण संरक्षक, हिमालय के पर्यावरण की रक्षा के लिए चिपको आंदोलन के प्रणेता, सुंदरलाल बहुगुणा जी के निधन से एक युग का अंत हो गया।

इसे भी पढ़ें: देश में एक दिन में सर्वाधिक 20.61 लाख नमूनों की जांच की गयी, संक्रमण दर गिरकर 12.59 फीसदी हुई: सरकार

उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पुण्यात्मा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि! उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना! ओम शांति।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘बहुगुणा जी से पर्यावरणविदों की पीढ़ियों ने प्रेरणा ली। उनका महान कृतित्व भविष्य में भी समाज को मार्ग दिखाता रहेगा। उनका मानना रहा किपर्यावरण ही हमारी अर्थव्यस्था को स्थायित्व देता है। यही हमारी भावी प्रगति का मंत्र होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

भांडुप में रूह कंपा देने वाला हादसा: CCTV में कैद खौफनाक मंजर, 4 की मौत, CM फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान

Netanyahu से मुलाकात के दौरान Donald Trump ने दोहराया भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समाप्त कराने का दावा

Donald Trump ने Netanyahu का स्वागत किया, Iran को फिर से परमाणु कार्यक्रम शुरू करने के खिलाफ चेतावनी दी

Saudi Arab ने यमन पर की बमबारी; यूएई से अलगाववादियों के लिए आए हथियारों को निशाना बनाया