उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेताओं ने तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य नेताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राव बुधवार को 68 साल के हो गए। विभिन्न राज्यों से राव के समकक्षों ने भी उन्हें इस अवसर पर बधाई दी। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर गारू को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने राव को शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके खुशहाल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत