Bigg Boss 17 Updates । पहले Ankita Lokhande ने मारी चप्पल, फिर Sana Raees Khan संग हुई Vicky Jain की जबरदस्त बहस

By एकता | Nov 23, 2023

अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने बिग बॉस 17 के घर को युद्ध का मैदान बना दिया है। हर दूसरे दिन दोनों आपस में भीड़ जाते हैं। दोनों के बीच की लड़ाई अभी तक गाली-गलोच तक सिमित थी। लेकिन अब ये मारपीट पर आ गयी है। खबरों के मुताबिक, अंकिता ने विक्की को घर के अन्य सदस्यों के सामने झूठ बोलते हुए पकड़ लिया। इसके बाद मजाक-मजाक में अभिनेत्री भड़क गई और अपना आपा खो बैठी। इसके तुरंत बाद उन्होंने चप्पल उतारकर अपने पति पर फेंक दी। हालाँकि, अभिनेत्री की इस हरकत को किसी ने सीरियस नहीं लिया। बल्कि विक्की समेत सब इस परिस्थिति पर हँसते नजर आए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Animal Trailer हुआ रिलीज, रणबीर कपूर ने दिया अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पठान-टाइगर सब पड़े फीके

अंकिता लोखंडे के संग लड़ाई के बाद विक्की जैन को सना रईस खान का हाथ पकड़े हुए देखा गया। हालाँकि, बाद में किचन की ड्यूटी को लेकर दोनों के बीच बुरी तरह बहस हुई। दोनों की बहस आने वाले एपिसोड में दर्शकों का अच्छा मनोरंजन करने वाली है। दरअसल, विक्की ने सना को एक सिंगल बेड पर सोने के लिए कहा ताकि वह डबल बेड पर अंकिता संग सो पाए। लेकिन सना ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी। दोनों की बहस खाने तक पहुंच गयी और विक्की ने सना को खाना देने से मना कर दिया। इतना ही नहीं इस दौरान विक्की सना को जमकर सुनाते भी नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात