Airport पर हाथों में हाथ डाले स्पॉट हुए Vicky Kaushal और Katrina Kaif, बर्थडे ट्रिप के लिए हुए रवाना

By एकता | Jul 15, 2023

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज सुबह अपने पति और अभिनेता विक्की कौशल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। दोनों ने मुंबई एयरपोर्ट से किसी अनजान जगह के लिए उड़ान भरी है। विक्की और कैटरीना की ये यात्रा अभिनेत्री के 40वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले हो रही है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों जन्मदिन मनाने के लिए छुट्टी पर गए हैं। बता दें, हाल ही में विक्की और कैटरीना ने अमेरिका की यात्रा की थी। न्यू योर्क की सड़कों पर घूमते हुए कैफे में समय बिताते हुए दोनों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: Simrat Kaur की इंटिमेट वीडियो और तस्वीरें हुई लीक, बचाव में उतरीं Ameesha Patel, लोगों ने दोनों की लगा दी क्लास

वहीं विक्की हमेशा की तरह कूल लुक में नजर आए। उन्होंने सफेद टीशर्ट के साथ ब्लैक और ब्लू ट्राउजर पहना था। एयरपोर्ट पर चेकिंग के बाद दोनों ने पैपराजी को तस्वीरों के लिए पोज दिए। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Citadel India की शूटिंग पूरी कर Samantha Ruth Prabhu ने लिया एक्टिंग से ब्रेक, दोस्त ने लिखा भावुक पोस्ट

अपने पिछले जन्मदिन पर, कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ किसी आइलैंड पर गयी थी। इस दौरान मिनी माथुर, शारवरी वाघ, सनी कौशल, इलियाना डिक्रूज़, सेबेस्टियन और कबीर खान भी वहां मौजूद थे। सबने अभिनेत्री के जन्मदिन पर जमकर मस्ती की थी। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

प्रमुख खबरें

GAIL India पाइपलाइन नेटवर्क 20 हजार किमी करेगी, पेट्रोकेमिकल व खाद संयंत्रों में भारी निवेश

2027 UP Elections: Akhilesh का महिला-युवा कार्ड सिर्फ चुनावी दाँव, Rajbhar ने खोली पोल!

ऑफिस के तनाव और Burnout से बचना है तो अपनाएं Pomodoro Technique, टाइम मैनेजमेंट का ये है सबसे कारगर तरीका

Lightspeed Venture Partners ने PhysicsWallah से खत्म की अपनी 1.61% हिस्सेदारी, 550 करोड़ का हुआ मेगा Exit Deal