Sam Bahadur Teaser | फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ बनकर छाए विक्की कौशल, आपके रोंगटे खड़े कर देंगे फिल्म के डायलॉग्स

By रेनू तिवारी | Oct 13, 2023

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित बायोपिक सैम बहादुर का टीज़र शुक्रवार को निर्माताओं द्वारा जारी किया गया। फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल अभिनीत आगामी फिल्म का पहला टीज़र साझा किया। कैप्शन में उन्होंने हिंदी में लिखा, ''जिंदगी उनकी, इतिहास हमारा।''

 

सैम मानेकशॉ कौन थे?

सैम मानेकशॉ 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष थे। वह पहले भारतीय सेना अधिकारी भी बने जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था। उन्हें पद्म विभूषण और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया, जो भारत के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार हैं।

फिल्म के बारे में

रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक, जीशान अय्यूब और राजीव काचरू भी हैं। फिल्म की घोषणा 2021 में दिवंगत फील्ड मार्शल की 107वीं जयंती पर की गई थी। यह फिल्म राज़ी के बाद विक्की और गुलज़ार के बीच दूसरे सहयोग का भी प्रतीक है। सैम बहादुर 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Meghna Gulzar (@meghnagulzar)

प्रमुख खबरें

Janmashtami पर कपड़ों और मेकअप के साथ बालों को न करें इग्नोर, 5 मिनट में बन जाएगा ये हेयर स्टाइल

राष्ट्रीय आत्मविश्वास को मजबूत करता जीएसएलवी-एफ17 का प्रक्षेपण

GATE 2027: GATE 2027 Application Process हुआ शुरू, DigiLocker integration और Fee structure समझें

तेलंगाना CM Revanth Reddy ने Konda Surekha को Cabinet से हटाया, बेटी की टिप्पणी बनी वजह