पीड़ित और नेता प्रतिपक्ष को राजभवन में घुसने नहीं दिया गया, शुभेंदु अधिकारी ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2024

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल से हमने पीड़ितों (पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित) के साथ मुलाकात के लिए समय मांगा था, उन्होंने कल हमें समय भी दिया था लेकिन आज ममता बनर्जी की पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। मुझे लगता है कि आपातकाल के समय भी ऐसा नहीं किया गया था। मुझे यहां 1 घंटे से रोका गया है। मैंने 1 घंटे इंतजार किया, राज्यपाल के ओएसडी को संदेश भेजा। मेरे पास राज्यपाल का लिखित में अनुमोदन है, हमने यहां कोई प्रदर्शन नहीं किया है जो हमें यहां ऐसे रोका जाए। 

इसे भी पढ़ें: Karan Johar को कोर्ट से मिली राहत, फिल्म Shaadi Ke Director Karan Aur Johar की रिलीज परह लगी रोक

अधिकारी ने कहा किपश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद जगह-जगह हिंसा हुई। हम मामले में उच्च न्यायालय का हस्तक्षेप चाहते हैं। हम ममता बनर्जी को बोलना चाहते हैं कि हमारे साथ भी लोगों का समर्थन है इसलिए वे और उनकी पुलिस इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकती। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ऐसा आज़ादी के बाद पहली बार हुआ है कि राज्यपाल ने लिखित में अनुमति देते हुए पीड़ित को बुलाया लेकिन पीड़ित और नेता प्रतिपक्ष को राजभवन में घुसने नहीं दिया गया। उन्हें (टीएमसी) 29 सीटें मिल गई तो उन्हें लगता है कि बंगाल में दूसरी कोई पार्टी नहीं है लेकिन 39% लोगों ने भाजपा के पक्ष में वोट किया है। वे मुसलमान वोट और धांधली के आधार पर चुनाव जीते हैं। 

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly Election 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस! 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन, चन्नी और राजा वड़िंग समेत कई दिग्गजों को मिली जगह

Kerala Farmers को धान खरीद पर बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए 49.96 करोड़ रुपये

Akhilesh Yadav की रैली के दौरान बड़ा हादसा: फूल बरसाने के लिए तेज रफ्तार से आ रहे बुलडोजर की चपेट में आने से बीजेपी नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत

Total Chess Pilot में Arjun Erigaisi ने जीता आर्मागेडन मुकाबला, प्रज्ञानानंदा भी जीते