कांटे की टक्कर के बाद जीते सिसोदिया, बोले- पटपड़गंज के लोगों ने नफरत को हराया

By अभिनय आकाश | Feb 11, 2020

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। मतगणना जारी है जिसमें आम आदमी पार्टी 70 में से 62 सीटों पर या तो आगे है या जीत दर्ज कर चुकी है। कई सीटों पर परिणामों की घोषणा हो चुकी है। पटपड़गंज सीट से दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीत दर्ज की है।

जीत के बाद सिसोदिया ने कहा कि मुझे पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से फिर से विधायक बनने की खुशी है। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने नफरत की राजनीति करने की कोशिश की लेकिन दिल्ली के लोगों ने ऐसी सरकार चुनी जो लोगों के लिए काम करती है। बता दें कि मनीष सिसोदिया लगातार पिछड़ रहे थे, लेकिन आखिरी के राउंड में उन्होंने लगातार बढ़त बनाई।

प्रमुख खबरें

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग