Video | 58 साल के सलमान खान के लिए आया मैरिज प्रपोजल, बला की खूबसूरत है लड़की, क्या पिघल गये सुपरस्टार? ये रहा जवाब...

By रेनू तिवारी | Oct 03, 2024

सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग और उनका स्वैग किसी से छुपा नहीं हैं। सलमान खान के दीवाने उनकी एक एक झलक को तरसते हैं। आज हम आपको बताते हैं सलमान खान की दीवानगी का एक किस्सा। सलमान खान से हमेशा पूछा जाता है कि वह शादी कब करेंगे। भले ही सुपरस्टार ने साफ तौर पर कहा हो कि वह शादी नहीं करेंगे क्योंकि उनकी "उम्र" बीत चुकी है, लेकिन सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभिनेता ने 90 के दशक में संगीता बिजलानी, सोमी अली और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी कई खूबसूरत अभिनेत्रियों को डेट किया। हालांकि, उनके रिश्ते कभी नहीं चल पाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2023 में सलमान को शादी का प्रस्ताव मिला था?

इसे भी पढ़ें: क्या सिकंदर की शूटिंग के दौरान सलमान खान ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या से मिले थे? यहाँ जानिए सच्चाई

काम की बात करें तो सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 18 को होस्ट करेंगे। शो में पहली कंटेस्टेंट के तौर पर निया शर्मा की पुष्टि हो गई है। घर में शामिल होने वाले कुछ अन्य नामों में ऋत्विक धनजानी, धीरज धूपर, समीरा रेड्डी और कई अन्य शामिल हैं। पहला एपिसोड 6 अक्टूबर, 2024 को कलर्स टीवी पर होगा। इसके अलावा, सलमान अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग भी कर रहे हैं। 

एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान साजिद नाडियाडवाला की किक 2 में भी डेविल के रूप में वापसी करेंगे। सिकंदर के बाद शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। सलमान और शाहरुख खान फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में भी दिखाई देंगे। यह वाईआरएफ की जासूसी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। अभी तक कथानक के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Houthi प्रवक्ता Yahya Saree का आरोप, Saudi सेना ने Yemen में किए 28 हवाई हमले

Supreme Court को बताया गया, Ram Mandir चढ़ावा चोरी में 25 सितंबर तक Charge Sheet देगी SIT

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया