By रेनू तिवारी | Jun 22, 2024
मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला को सरेआम कुछ व्यक्तियों द्वारा डंडे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। अब वायरल हो रहे वीडियो में चार लोगों का एक समूह पीली साड़ी पहनी एक महिला को पकड़े हुए है और दूसरा व्यक्ति लगातार उसे डंडे से पीट रहा है। भीड़ पीड़िता की मदद करने की कोशिश करने के बजाय मारपीट का वीडियो बनाती दिख रही है।
उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए पूछा, "क्या धार की ये बहनें आपकी सरकार से यह उम्मीद कर सकती हैं कि इस घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच होगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर न्याय मिलेगा? यह सवाल भी उठता है कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न की शिकार महिलाएं ही क्यों होती हैं? आपकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में बार-बार विफल क्यों हो रही है?"