अजित पवार द्वारा महिला आईपीएस अधिकारी को डांटने वाला वीडियो वायरल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष अजित पवार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सोलापुर जिले में अवैध मुर्रम खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की एक महिला अधिकारी को कथित तौर पर फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।

क्षेत्रीय समाचार चैनलों पर प्रसारित वीडियो क्लिप में पवार को करमाला की उपविभागीय पुलिस अधिकारी अंजना कृष्णा से एक राकांपा कार्यकर्ता के फोन पर बातचीत करते हुए दिखाया गया है।

कृष्णा पहले पवार की आवाज पहचान नहीं, जिसके बाद पवार ने वीडियो कॉल कर उनसे कथित तौर पर कार्रवाई रोकने को कहा। राकांपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील टटकरे ने कहा कि वीडियो को जानबूझकर लीक किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘अजित दादा ने शायद पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए अधिकारी को फटकारा हो। उनका मकसद कार्रवाई को पूरी तरह रोकने का नहीं था।

प्रमुख खबरें

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र का महासंयोग, 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, मिलेगा Good Luck

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक