अब Apoorva Mukhija ने विदेश जाकर करवाई अपनी बेइज्जती, Sabrina Carpenter के कॉन्सर्ट में हंगामा मचाने का वीडियो हुआ वायरल

By एकता | Mar 21, 2025

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री अपूर्वा मुखीजा समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट टैलेंट के बाद एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार अभिनेत्री को पेरिस में हॉलीवुड की स्टार सिंगर सबरीना कारपेंटर के कॉन्सर्ट में उत्पात मचाते हुए देखा गया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: हम बहुत खुश हैं, निखत खान हेगड़े ने Aamir Khan और Gauri Spratt के रिश्ते पर क्या कहा?

इस महीने की शुरुआत में, अपूर्वा समय रैना के शो पर कथित तौर पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुईं। आयोग ने रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी सहित कई प्रतिभागियों द्वारा की गई अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया। शो को इंटरनेट से हटा दिया गया था, और अभिनेत्री ने कथित तौर पर विवाद के बाद हजारों इंस्टाग्राम फॉलोअर्स खो दिए।

प्रमुख खबरें

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब