बीजेपी महिला कार्यकताओं का डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल, उठे कई सवाल

By सुयश भट्ट | Dec 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोकल गाने पर जमकर डांस कर रही है। यह वीडियो बीजेपी वरिष्ठ नेता भगवतशरण माथुर के अंतिम संस्कार वाले दिन का बताया जा रहा है। 15 दिसम्बर की शाम सिहोर रोड का बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:ईसाई मिशनरी के आश्रम के फादर सहित दो लोगो पर मामला हुआ दर्ज

आपको बता दें कि जिला कार्यसमिति की बैठक मे शामिल होने महिला बीजेपी कार्यकर्ता पहुंची थी। जानकारी मिली है कि एक बीजेपी कार्यकर्ता के बेटे का बर्थडे था। महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से पहले भगवतशरण गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद लोकल गाने पर जमकर डांस किया।

दरअसल बीजपी के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर जी का मंगलवार को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से समूचे बीजेपी परिवार में शोक व्याप्त था।  इसके बाद भोपाल में बीजेपी की जिला कार्यसमिति की बैठक थी। पहले तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता भगवतशरण माथुर को श्रद्धांजलि दी गई। इसके कुछ ही देर में महिला कार्यकर्ता नाच गाने में मशगूल हो गई।

प्रमुख खबरें

Archery World Cup: Deepika Kumari का गोल्डन कमबैक, शूट-ऑफ में चीन को हराकर जीता स्वर्ण

West Asia संकट के बीच Gold Supply पर Titan बेफिक्र, CFO बोले- हमारे पास है Plan B

Bigg Boss फेम Elvish Yadav को विदेश से धमकी, मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, Police जांच में जुटी

Indian Market से FPI का मोहभंग, कमजोर रुपए और वैश्विक संकेतों से अब तक ₹14,231 करोड़ निकाले