'सर ने साफ-सफाई के लिए कहा, पढ़ाई के लिए बोलने पर मारते हैं', बिहार के इस स्कूल में बाल मजदूरी का वीडियो वायरल

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2022

बिहार के जहानाबाद के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुलेमानपुर में कथित तौर पर स्कूली बच्चों से बाल मजदूरी करने का वीडियो वायरल हो रहा है। एक छात्र ने बताया, "हमसे सर ने साफ-सफाई करने के लिए कहा था। हम सर को जब पढ़ाई के लिए बोलते हैं तो वे हमको मारते हैं।" वैसे तो प्रिसिंपल के डर से कोई भी छात्र कुछ बताने से कतरा रहा हैं। लेकिन बहुत पूछे जाने पर एक बच्चे ने बताया कि काम नहीं करने पर स्कूल में उनकी पिटाई भी होती है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कहीं पर भी बाल विवाह हुआ तो इलाके के मुखिया होंगे जिम्मेदारः बिहार सरकार

मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है। जहानाबाद जिलाधिकारी रिची पांडेय ने मामले के संदर्भ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे परिवाद पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से काम लिए जाने की बात कही गई थी। हमने इस पर संज्ञान लेते हुए पंचायत निरीक्षण किया है। बच्चों की उपस्थिति भी कम पाई गई है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल