भाजपा विधायक को ‘थप्पड़’ मारते किसान का वीडियो वायरल, विधायक ने दी सफाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

उन्नाव (उप्र)। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्नाव सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को एक बुजुर्ग किसान उस समय कथित ‘थप्पड़’ मारते दिख रहा है जब वह एक समारोह में मंच पर मौजूद थे। हालांकि, विधायक ने शुक्रवार को इस घटना पर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग उनके लिए पिता के समान हैं और उन्होंने उन्हें केवल वैसे ही चपत लगाई जैसे बच्‍चों को लगाई जाती है। वायरल वीडियो में एक किसान नेता भाजपा के सदर विधायक पंकज गुप्ता को एक कार्यक्रम के दौरान थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी उन्हें ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत से 50 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता लेने पर विचार कर रहा श्रीलंका

उन्होंने कहा, ‘‘ विरोधी प्रधानमंत्री (नरेंद्र)मोदी जी व मुख्‍यमंत्री योगी (आदित्यनाथ)जी की लोकप्रियता से घबराकर इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है, इसलिए हताश है।’’ पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक के साथ बैठै वायरल वीडियो में दिख रहे किसान ने भी कहा कि उन्होंने थप्पड़ नहीं मारा है और विधायक के साथ उनका कोई विवाद नहीं है।

प्रमुख खबरें

Danam Nagender पर Supreme Court के फैसले के बाद बोले KTR, Rahul Gandhi और Revanth Reddy को तमाचा

Ladakh Shutdown: 24 सितंबर की हिंसा की पहली बरसी पर Leh और Kargil में बंद

Danam Nagender की MLA अयोग्यता बरकरार, Supreme Court के फैसले पर कहा- जनता के बीच जाएंगे

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग से 9 यात्रियों की मौत, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार