कट्टर मुसलमानों को देश में भरने से यही होगा... फ्रांस को चेतावनी देने वाले इस्लामी धर्मगुरु का वीडियो वायरल

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2023

फ्रांस में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 1 साल के किशोर की पुलिस कार्रवाई में मौत के बाद से गृह युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है। देशभर में दंगों से निपटने के लिए 45 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को सड़कों पर उतारा गया है। फ्रांस में चल रहे दंगों के बीच देश में प्रवासियों के आयात के खिलाफ चेतावनी देने वाला इस्लामिक धर्मगुरु मोहम्मद ताहिदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 9 सितंबर, 2022 को एक साक्षात्कार में इमाम ने इस बारे में बात की कि कैसे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) मुस्लिम देशों में काम नहीं कर सकती है, लेकिन यूके, यूएस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में स्वतंत्र रूप से काम कर सकती है। उग्रवाद, इस्लामवाद और राजनीतिक इस्लाम से मुकाबले पर बोलते हुए तौहीदी ने कहा कि आतंकवाद को दो तरह से अंजाम दिया जा रहा है। पहला, यह मुस्लिम दुनिया के भीतर किया जाता है और दूसरा, मुस्लिम दुनिया के बाहर किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: फ्रांस के दंगों का पूरे यूरोप पर हो रहा असर, जटिल समस्या बनता जा रहा है इस्लामीकरण

उन्होंने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का उदाहरण देते हुए कहा कि वे टोरंटो में स्वतंत्र रूप से अपना झंडा लहरा सकते हैं। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि कोई भी यह नहीं कहता कि उनकी विचारधारा "लोगों का खून और कत्लेआम" के बारे में है। फ्रांस में हो रही हिंसा को लेकर मौलाना ताहिदी ने कहा कि पुलिस की बर्बरता की हमेशा निंदा की जानी चाहिए और उसे रोका जाना चाहिए लेकिन आप इसे दंगों और देश को जलाने से हासिल नहीं कर सकते।

प्रमुख खबरें

Kerala के Onam उत्सव में 10 राज्यों के 160 लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Yash की फिल्म Toxic के प्री-रिलीज इवेंट में भीड़ पर गिरा भारी साउंड सिस्टम, 2 लोग घायल

MDMA तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, केरल आबकारी विभाग ने चार को दबोचा

CM Yogi Adityanath ने Gulab Singh Lodhi को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की यादें सहेजेगी सरकार