Delhi में लापरवाही से गाड़ी चलाने, स्टंट करने का वीडियो वायरल, पांच लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक वायरल वीडियो के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें पुरुषों के एक समूह को दिल्ली की सड़कों पर तेज रफ्तार कारों से खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस घटना में कथित रूप से शामिल चार वाहन भी बरामद कर लिए हैं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सामने आए इस वीडियो में तेज गति में कई कार रिंग रोड पर यातायात के बीच टेढ़ी-मेढ़ी चलती दिख रही थीं। वीडियो में कुछ लोग चलती कार की छत और खिड़कियों से बाहर निकलकर शोर मचाते हुए दिखाई दे रहे थे।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे की ओर इशारा किया। पुलिस के अनुसार, वीडियो 27 दिसंबर को संज्ञान में आया और ऐसा प्रतीत होता है कि इसे 26 दिसंबर की रात 10:44 बजे के आसपास रिकॉर्ड किया गया था, जब कारें आईटीओ से सराय काले खान और नोएडा की ओर जा रही थीं।

पुलिस ने एक बयान में कहा, “मामले की गंभीरता और सार्वजनिक सुरक्षा से संबंधित चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई और भारतीय न्याय संहिता व मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।”

जांच के दौरान, रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चारवाहन बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान अलमास अरशद (20), सरफराज (26), मोहम्मद इमरान कुरेशी (23), मोहम्मद शब्बीर (23), साद अब्दुल्ला (22) के रूप में हुई है और सभी दिल्ली के निवासी हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asia Cup वाला Action रिपीट! T20 World Cup में Pakistan से हाथ नहीं मिलाएंगे Captain Suryakumar

Gold Price में गिरावट अब मौका! Titan MD बोले- निवेशक बदल रहे Gold Buying की Strategy

Statue of Unity देखने का शानदार मौका, IRCTC लाया Ahmedabad का यह सस्ता Holiday Package

DMK का मिशन 200: Stalin ने कार्यकर्ताओं को दिया एक व्यक्ति-50 वोट का अचूक फॉर्मूला