Mahakumbh में महिलाओं के नहाते हुए का Video बेचा..अब योगी की पुलिस ने जानें क्या किया?

By अभिनय आकाश | Feb 21, 2025

प्रयागराज में करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं और इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। लेकिन सनातन के इस सबसे बड़े मेले में बड़ी साजिश रची गई। जिसमें महिलाओं के स्नान करते वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं और बकायदा रकम इसके लिए लगाई गई है। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 113 लोगों को चिन्हित किया है। 13 एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द ही कर ली जाएगी। जल्द ही इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस इस रैकेट से जुड़े हर शख्स को चिन्हित कर रही है, जिससे इसका खुलासा हो सके। 

इसे भी पढ़ें: UP Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी ने कहा, सपा ने सरकार के बहुत अच्छे कामों का विरोध किया

पहली बार 17 फरवरी को एक इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ अनुचित वीडियो साझा करते हुए मामला दर्ज किया गया था, उसके बाद 19 फरवरी को एक टेलीग्राम चैनल द्वारा इसी तरह की सामग्री बेचने के बाद दूसरा मामला दर्ज किया गया था। कोतवाली कुंभ मेला पुलिस स्टेशन जांच कर रहा है, और अधिकारियों ने अकाउंट चलाने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी के लिए इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा से संपर्क किया है।

प्रमुख खबरें

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार