'नरेंद्र मोदी आयो और इस ज़ुल्म से निजात दिलाओ', पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से वीडियो वायरल

By अभिनय आकाश | Jan 19, 2022

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के एक निवासी को भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए दिखाया गया है। युवक की पहचान मलिक वसीम के रूप में हुई है। वीडियो से यह स्पष्ट है कि उन्होंने भारत सरकार से उन्हें बचाने का आग्रह किया और पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि यहां की संपत्ति भारत और सिखों की है। वसीम ने कहा कि आओ और हमें बचाओ। इसके अतिरिक्त उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस ने उनके घर को सील कर दिया है, जिससे उनका परिवार और बच्चे सड़कों पर रहने को मजबूर हैं।

इसे भी पढ़ें: UN में भारत ने दाऊद को लेकर साधा पाकिस्तान पर निशाना, कहा- मुंबई धमाका करने वालों को दी गई 5 स्टार सुविधा

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ग्लोबल काउंटर टेररिज्म काउंसिल द्वारा आयोजित इंटरनेशनल काउंटर टेररिज्म कॉन्फ्रेंस 2022 में कहा कि आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के बीच संबंधों को पूरी तरह से पहचाना जाना चाहिए और सख्ती से निपटने की जरूरत है। हमने देखा है कि कैसे 1993 के मुंबई बम धमाकों के लिए जिम्मेदार क्राइम सिंडिकेट को न केवल सुरक्षा दी है बल्कि 5 स्टार सुविधा भी मुहैया कराई गई।  

प्रमुख खबरें

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध