विधान भवन परिसर को ‘बाजार’ नहीं बनने देना चाहिए, भीड़ प्रबंधन जरूरी: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को विधान भवन में भीड़ प्रबंधन का आह्वान करते हुए कहा कि परिसर को ‘बाजार’ नहीं बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि विधान भवन में भीड़ रहेगी तो सदन ठीक से कैसे चल पाएगा।

मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जताते हुए कहा, ‘‘अगर विधान भवन में इतनी भीड़ रहेगी, तो यह सदन ठीक से कैसे चलेगा?’’ उन्होंने कहा कि कई निर्वाचित जनप्रतिनिधि काम के लिए विधान भवन के अंदर अलग-अलग कक्षों में अपने समर्थकों के साथ जाते हैं, लेकिन कभी-कभी इन कक्षों में बहुत अधिक लोग इकट्ठा हो जाते हैं और कोई और अंदर नहीं जा पाता। फडणवीस ने सदन में राजनीतिक संवाद में कमी पर भी निराशा व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा में संवाद नदारद है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह बंद हो गया है, लेकिन इसमें कमी जरूर आई है। हम सभी को इस पर काम करने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: अमेरिका देगा 3.1 करोड़ डॉलर की मदद, पुल निर्माण और राहत कार्य में मिलेगी सहायता

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक