ऑस्कर की रेस में विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म 'नटखट', प्रियंका चोपड़ा ने की तारीफ

By रेनू तिवारी | Jan 16, 2021

साल 2021 में भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी खुशखबरी आयी है। जहां एक तरफ करोड़ों लगा कर कुली नंबर वन जैसी फ्लॉप फिल्में बन रही हैं। इसी बीच कुछ मंझे हुए निर्माताओ-निर्देशकों ने नटखट जैसी कुछ ऐसी सबजेक्टिव फिल्में भी बनी है जो ऑस्कर के लिए भी नोमिनेट हो रही है। विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म 'नटखट' उन भारतीय फिल्मों में शामिल है, जो सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म (लाइव एक्शन) श्रेणी में ऑस्कर 2021 की दौड़ में हैं।

इसे भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा की फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' पर विवाद कैसे शुरू हुआ? पढ़ें जारी पोस्टर की सच्चाई 

नटखट के निर्माता ऑस्कर मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म के निर्माताओं में से एक, आरएसवीपी मूवीज़ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा, "हमने नटखट धरती के हर कोने तक पहुँचने और दुनिया को यह बताने के लिए बनाया कि घर में बदलाव शुरू हो। ऑस्कर 2021 की लघु फिल्म श्रेणी की दौड़ में शामिल होने में सक्षम।

ऑस्कर की दौड़ में शामिल सभी भारतीय लघु फिल्मों के लिए, प्रियंका चोपड़ा ने अपना समर्थन दिखाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने विद्या बालन की नटखट फिल्म का एक पोस्टर भी साझा किया। विद्या ने प्रियंका को धन्यवाद दिया और लिखा, "योहो थैंक यू सो मच।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान