रिया चक्रवर्ती के समर्थन में बोली विद्या बालन, कहा- दोष साबित होने तक रिया निर्दोष है

By रेनू तिवारी | Sep 04, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के 14 जून को असामयिक निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती को बहुत सारे आरोपों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दिवंगत अभिनेता के पिता ने अभिनेत्री के खिलाफ कई  गंभीरआरोप लगाए हैं,  सुशांत के परिवार ने रिया पर आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के सारे पैसे हड़पे हैं और उन्हें जहर देकर मारा है। इन आपोरों के बाद एक टीवी चैनल के साथ रिया ने बातचीत की और अपना पक्ष सामने रखा। इंटरव्यू में रिया ने लोगों से मांग की कि कोई उनके समर्थन में आये।

इसे भी पढ़ें: सुशांत की आखिरी हीरोइन संजना सांघी ने मनाया अपना 24वां जन्मदिन, देखें तस्वीरें

विद्या बालन ने रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आवाज़ उठाने के लिए लक्ष्मी मांचू को धन्यवाद दिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “भगवान आपको आशीर्वाद दें  अपनी इस बात को ज़ोर से कहने के लिए। विद्या ने लिखा यह इतना दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक प्रिय युवा स्टार सुशांत सिंह राजपूत की दुखद और असामयिक मृत्यु मीडिया सर्कस बन गई है। एक ही सांस में, एक महिला के रूप में, मेरा दिल रिया चक्रवर्ती के बारे में चलती हुई खबरें देखकर टूट जाता है। आरोप सिद्ध होने से पहले एक आरोपी निर्दोष ही रहता है ये बात सभी जानते हैं। आइए एक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों के लिए कुछ सम्मान दिखाएं और कानून को अपना कान करने दें।

 आपको बता दें कि सुशांत का केस अब सीबीआई हैंडल कर रही है। सुशांत के केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद एनसीबी भी इस मामले के जांच कर रही हैं। रिया के घर पर एनसीबी ने छापेमारी भी की है और रिया के भाई शोविक को पूछताछ के लिए ले गयी है। सुशांत के पूर्व मैनेजर सैमुअल मिरांडा का भी एनसीबी ने तलब किया।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन