व्लादिमीर पुतिन और बेयर ग्रिल्स के साथ इन योद्धाओं की लिस्ट में शामिल हुए विद्युत जामवाल

By रेनू तिवारी | Jul 21, 2020

बॉलीवुड एक्शन स्टार विद्युत जामवाल को भले ही बॉलीवुड के नेपोटिस्म को सपोर्ट करने वाले इग्नोर करते हो लेकिन विद्युत जामवाल जैसे कलाकालों को किसी सहाने की जरूरत नहीं हैं ये कलाकार उन सितारों में से एक है तो अपने दम पर दुनिया में चमकने की क्षमता रखता हैं। विद्युत जामवाल ने एक बार फिर भारत का नाम गौरवान्वित किया हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक मैकजीन ने विद्युत जामवाल को उन टॉप 10 पर्सनैलिटियों में शामिल किया है जिससे पंगा लेना काफी खतरनाक साबित हो सकता हैं। इस लिस्ट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, द मैन वर्सेस वाइल्ड के होस्ट बेयर ग्रिल्स, का नाम भी शामिल हैं। मैगजीन ने विद्युत जामवाल को सबसे खतरनाक योद्धा के कहा है जिससे स्टंट और एक्शन में पंगा लेने का मतलब खात्मा हैं। विद्युत जामवाल द रिचेस्ट मैगजीन  द्वारा '10 पीपल यू डोंट वांट मेस विथ ' में फीचर किया गया है।

इसे भी पढ़ें: विद्युत जामवाल की नयी फिल्म का ट्रेलर आया है किसी को पता चला? या मरने के बाद ही ट्रेंड होगा!

विद्युत को मार्शल आर्ट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाता है और अक्सर उन्हें अपने दम पर फिल्मों में जबड़ा छोड़ने वाले स्टंट करते हुए देखा गया है। फिल्मों में उनके स्टंट एक अलग लेवल के होने हैं। उन्होंने तीन साल की उम्र में  कलारीपयट्टू के रूप में प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट फॉर्म सीखना शुरू कर दिया था। उनकी चुस्त शारीरिक और वाशबोर्ड एब्स ने उन्हें देश और विदेश में बहुत बहुत लोकप्रियता प्रदान की हैं। 

प्रमुख खबरें

Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक

Dewas में School Van पानी भरे अंडरपास में फंसाने वाला चालक गिरफ्तार, सात बच्चे बचाए गए

Nepal Flood में फंसे लोगों के लिए जारी हुए Helpline Number, Uttarakhand ने शुरू की मदद

Haryanvi Singer Ankit Balyan की शामली में गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी