Vietnam Prime Minister का 3 दिवसीय भारत दौरा, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, किन मुद्दों पर होगी बात?

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह की आज से भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू हो रही है। वियतनामी प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें कई मंत्री, उप मंत्री और व्यापारिक नेता शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, पीएम फाम मिन्ह चिन्ह 1 अगस्त को अपनी यात्रा समाप्त करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, वियतनामी पीएम चीन्ह का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: हीरे की चमक लगातार हो रही फीकी, भारत में लगातार गिर रही है Diamond की कीमत, जानें क्या है कारण

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पिछले गुरुवार को हनोई में आयोजित राजकीय अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत सरकार और लोगों की ओर से अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए भारत में वियतनाम दूतावास का दौरा किया। भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं, जिन्हें सितंबर 2016 में पीएम मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था।

प्रमुख खबरें

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar को बताया दुनिया का नायक

Gajakesari Yoga 2026 से इन चार राशियों के करियर और व्यापार में उन्नति

Indian Ambassador Vinay Mohan Kwatra ने अमेरिकी सीनेटर Angela Alsobrooks से ऊर्जा सुरक्षा पर की बात

Trigrahi Yog: कर्क राशि में गुरु मंगल और चंद्रमा की युति से बना Trigrahi Yog चार राशियों के लिए शुभ