10 की उम्र में Millie Bobby Brown ने शुरू की थी Stranger Things की शूटिंग, अब हो गयी हैं 20 की, दर्शकों ने की शो की आलोचना

By एकता | Jul 22, 2024

नेटफ्लिक्स का सबसे चर्चित शो स्ट्रेंजर थिंग्स अब अपने अंत पर पहुंच गया है। अगले साल इस शो का पांचवां और आखिरी सीजन रिलीज होगा, जिसकी शूटिंग लगभग आधी हो चुकी है। हाल ही में निर्माताओं ने दर्शकों को शूटिंग के दौरान की कुछ झलक दिखाने के लिए एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में, शो की मुख्य लीड मिल्ली बॉबी ब्राउन ने खुलासा किया था कि वह 10 साल की थी जब इस शो की शूटिंग शुरू हुई थी और अब वह 20 साल की हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: Paris में रिहाना से हुई मुलाकात ने कैसे बुरे दौर से उबरने में की थी Natalie Portman की मदद

डफ़र ब्रदर्स ने कहा है कि अंतिम सीज़न का निर्माण लगभग आधा हो चुका है। सीज़न का प्रीमियर 2025 में किसी समय होने की उम्मीद है। ब्राउन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि क्रिसमस के आसपास नए और आखिरी सीजन की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है। बता दें, स्ट्रेंजर थिंग्स का चौथा सीजन 2022 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। अब लोगों को नए सीजन का इंतजार है।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha: मातृ नवमी पर घर की बहुएं इस विधि से करें महिला पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण

Nagoya में Deepak Punia ने 97 किग्रा कुश्ती में जीता कांस्य पदक

पंजाब में Harpal Singh Cheema ने Pargat Singh से बेअदबी विधेयक पर रुख साफ करने को कहा

ताइवान सीमा में घुसी Chinese Boat जिन शा पर CGA का एक्शन, Water Cannon से खदेड़ा